देश की पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस(Vande Bharat Express) शनिवार दोपहर लगभग 2:45 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। यह पहला मौका था जब प्रयागराज-वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल हुआ।
ट्रेन दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन, मिर्जापुर होते हुए वाराणसी पहुंची। वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे दिल्ली से चली और 10.03 बजे ही कानपुर पहुंच गई जो नियत समय से 15 मिनट पहले था। इसके बाद प्रयागराज से चलकर वाराणसी ट्रेन 2:45 पर पहुंची। वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वंदे भारत एक्सप्रेस पहुंची। जिसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान स्टेशन पर अधिकारी भी मौजूद थे।
यह ट्रेन 3:12 पर दिल्ली के लिए फिर रवाना हो गई। बता दें कि इस ट्रेन को 8 घंटे में पहुंचने का दावा किया गया था। लेकिन यह ट्रेन दिल्ली से वाराणसी 8 घंटे और 45 मिनट में पहुंची। इसके पीछे रेलवे ट्रैक के दुरुस्त न होने की वजह सामने आई है। फिलहाल अभी तय नहीं हुआ है कि यह ट्रेन वाराणसी कौन से रूट से होकर वाराणसी पहुंचेगी।
अधिकारियों का कहना है कि अभी यह ट्रेन मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पर भी ट्रायल के लिए दुबारा आ सकती है। ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर आते ही लोग ट्रेन के इंटीरीयर को देखने के लिए लालायित रहें। लेकिन अभी किसी को अंदर जाने नहीं दिया गया।