अरघे से शिवलिंग उखाड़ दिया गया था। इसकी सूचना जंगल में आग की तरह फैली। सुबह होते-होते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सभी अराजकतत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची चौबेपुर ने पुलिस ने लोगों को समझाया, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद दो और थानों से पुलिस आई। अधिकारियों ने नई मूर्तियां मंगवाकर फिर से मंदिर में उनकी प्राण-प्रतिष्ठा कराने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।
ग्रामीणो ने बताया कि हम सबकी मांग यही है कि शाम से लेकर रात तक पुलिस इधर निरंतर गश्त करती रहे। ताकि, अराजकतत्व माहौल बिगाड़ने का काम दोबारा न करने पाएं। मौके पर एसीपी अमित श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, चोलापुर प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी सहित भारी भरकम फोर्स गांव पहुंची थी।
घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी डा. अतुल अंजान त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में तोड़फोड़ और ग्रामीणों के हंगामें की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय लोगों से बात कर उन्हें यह आश्वासन दिया गया है। जल्द ही ऐसा कृत्य करने वाले असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज से मदद ली जा रही है। वहीं, खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई मूर्तियां स्थापित कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया गया।