फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नंद महोत्सव के आनंद में परमानंद रस से सराबोर हुए वैष्णवजन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री शुद्धाद्वैत जप-यज्ञ समिति चौखंभा स्थित वल्लभगीता श्रीकृष्ण भवन बेटी जी मंदिर में गोस्वामी कल्याणराय की अध्यक्षता में चल रहे महाप्रभु श्रीवल्लभाचार्य प्राकट्य महोत्सव पर श्रीमदभागवत कथामृत से बृहस्पतिवार को वैष्णोजन सराबोर रहे। व्यासपीठ पं. चंदनकृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवत सेवा, भोग, राग, शृंगार, कीर्तन एवं श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से पूर्ण परम परमात्मा भगवान श्रीकृष्णा कलयुग में भी प्रसन्न होकर भक्त के पराधीन हो जाते हैं। अध्यक्षता करते हुए गोस्वामी कल्याण राय महाराज ने कहा कि वैष्णवों को निरंतर भगवत नाम, जप, संकीर्तन, सेवा, सत्संग, गीता और भागवत का स्वाध्याय का अभ्यास करना चाहिए। पं. विकास दीक्षित, वीडी गुजराती, अशोक वल्लभदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें