फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क और दो गज की दूरी के साथ वैक्सीन भी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात के 76वें रेडियो संस्करण को वाराणसी में भाजपाइयों ने सुनी और आत्मसात करने का संकल्प लिया। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना हम सभी के धैर्य हम सभी के दुख बर्दाश्त करने की सीमा की परीक्षा ले रहा है। बहुत से अपने हमें असमय छोड़कर चले गए। कोविड की पहली लहर से सफलता पूर्वक निपटने के बाद, देश का मनोबल ऊंचा था, लेकिन इस तूफान ने देश को हिला दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे संकट के समय में वैक्सीन की अहमियत का पता चल रहा है। मेरा आग्रह है कोरोना वैक्सीन को लेकर किसी अफवाह में न आएं। भारत सरकार वर्तमान कोविड की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकारों के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है। मैं आप सभी से कोविड के बारे में विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी लेने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया की बजाय सरकार, प्रशासन की सलाह मानकर कोविड के उपायों पर अमल करें। मिंट हाउस पर धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र यादव, सत्यनारायण यादव, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, विद्या सागर राय, नवरतन राठी सहित अन्य लोगों से सुना।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क के माध्यम से सुनी जाएगी कोरोना संक्रमितों की फरियाद
भाजपा की ओर से कोरोना संक्रमित मरीजों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की शुरूआत की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि काशी क्षेत्र के सभी जिलों में हेल्प डेस्क बना लिए गए है। उन्होंने बताया कि वाराणसी महानगर में बनी हेल्प डेस्क में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार, महानगर चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ अनिल ओहरी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ संजय गुप्ता को जिम्मेदारी सौपी गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें