फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के केंद्रों पर 12,461 लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को 12,461 लोगों का टीकाकरण किया गया। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर 10,759 लोगों ने पहली डोज लगवाई। जबकि 1702 को दूसरी डोज लगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए तीन अभिभावक स्पेशल बूथ जबकि दो महिला स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। टीकाकरण के प्रति लोगों के बढ़ते उत्साह को देख अब केंद्रों की संख्या 140 कर दी गई है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 18 से 44 साल के 6,469 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया जबकि 45 वर्ष से ऊपर के 5,992 लोगों को टीका लगाया गया। तीन अभिभावक स्पेशल बूथों पर 251 लोगों को टीका लगाया गया। शहरी सीएचसी शिवपुर में 100 में 84, मंडलीय अस्पताल में 100 में 79 और स्वामी विवेकानंद भेलूपुर में 100 में 88 लोगों ने टीका लगवाया। दो महिला स्पेशल बूथ पर 200 में 72 महिलाओं का टीकाकरण किया गया। महिला अस्पताल में 100 में 52 और सीएचसी आराजीलाइन में केवल 20 महिलाएं पहुंची।
विज्ञापन

बरेका में 30 हजार से अधिक को लगा टीका
वाराणसी। बरेका में अब तक 30 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। महाप्रबंधक अंजली गोयल ने इस प्रयासों की सराहना की है। जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि परिसर में विशेष अभियान चलाकर 1500 लक्षण विहीन व्यक्तियों का परीक्षण किया गया। इससे संभावित कोविड प्रसारकों की समय पर पहचान हुई और कोविड का प्रसार रुका। बताया कि बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में पोस्ट कोविड साइकेट्रिक क्लीनिक की शुरुआत की गई है। जिसमें कोविड-19 से ठीक हो चुके मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें