125 वर्षीय स्वामी शिवानंद ने सोमवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड पर कोरोना टीके की दूसरी डोज लगवाई। इसके साथ ही उन्होंने सभी से टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की है। यह भी संदेश दिया कि सेहत का विशेष ख्याल रखकर वर्षों तक जी सकते हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सारिका राय ने बताया कि मूलरूप से कलकत्ता निवासी स्वामी शिवानंद बाबा पिछले कई सालों से काशी में निवास कर रहे हैं। उन्होंने नौ जून को पहली डोज लगवाई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह भी दावा किया गया कि दोनों डोज लगवाने वाले बाबा शिवानंद सबसे उम्र दराज व्यक्ति हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर वह शिष्या मामुनि के साथ पहुंचे थे। ब्यूरो