फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने वाराणसी में की बुनकरों से मुलाकात, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Sat, 28 Dec 2019 11:20 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीएम योगी बुनकरों से मिले - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी में बुनकरों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इससे पहले शुक्रवार देर रात उन्होंने वाराणसी में बने रैन बसेरों का भी निरीक्षण किया। रैन बसेरों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ सीएम ने गरीबों को कंबल भी वितरित किए।
विज्ञापन

 

इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन 50 बेड महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने हॉस्पिटल के निर्माण की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद उन्होंने दीनदयाल अस्प्ताल का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को वाराणसी में बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में लापरवाही पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि काशी को देश-दुनिया के लिए रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत करें।

काशी को ध्यान में रखकर स्मार्ट काशी की ऐसी प्लानिंग करें कि जिसमें हर बुनियादी सुविधाएं हों। 10 वर्ष तक सड़क, पानी, बिजली जैसी कोई दिक्कत नहीं हो। मुख्यमंत्री ने बाबा काल भैरव का रास्ता व आसपास के क्षेत्र को विस्तारित करने का सुझाव दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की देर रात श्री काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किया। बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद उन्होंने कॉरिडोर क्षेत्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रस्तावित कामों का जायजा लिया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि काशी विश्वनाथ धाम का काम समय से शुरू करा दें। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

सर्किट हाउस सभागार में जनपद में गतिमान प्रमुख बड़ी परियोजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी में सेवा करना सौभाग्य की बात है। बनारस में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। 1222 करोड़ के बड़े प्रमुख 48 कार्य और पूर्ण हो चुकी हैं। जिसमें बीएचयू में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैदिक विज्ञान केंद्र, राजातालाब विद्युत उपकेंद्र, 20 प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य, चिकित्सालयों के उच्चीकरण कार्य आदि कार्य हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्य निर्माणाधीन है जो वर्ष 2020 में पूर्ण हो जाएंगे। काशी में विकास की अविरल धारा चलती रहेगी। जिसमें सैकड़ों करोड़ रुपए के कार्य और शीघ्र प्रारंभ होंगे। काशी के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। टीम भावना से समयबद्ध,  गुणवत्ता से कार्य को पूर्ण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें