फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सरकारी विद्यालयों से कूड़ा उठान के नाम पर मांगा जा रहा यूजर चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से शहर के सभी प्रतिष्ठानों, भवनों के बाद अब सरकारी विद्यालयों से भी यूजर चार्ज लिया जाएगा। निगम की ओर से शहर के सभी सरकारी व एडेड विद्यालयों को उनकी छात्र संख्या के आधार पर प्रति माह वसूली जाने वाली धनराशि बता दी गई है। हालांकि, सरकारी विद्यालयों में इसे लेकर रोष है। शहर में सफाई व्यवस्था ठीक करने के लिए निगम की ओर से यूजर चार्ज के तौर पर यह धनराशि हर महीने ली जाती है। हालांकि, अभी तक यह धनराशि सरकारी भवनों या विद्यालयों से नहीं ली जाती थी। इस बार से इनसे भी इस चार्ज को लेने का प्रावधान किया गया है। इसी क्रम में जीजीआईसी मलदहिया, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज समेत कई विद्यालयों को उनके छात्र संख्या के आधार पर यूजर चार्ज देने को कहा गया है। इसके लिए फिलहाल निगम की ओर से कोई नोटिस जारी नहीं हुआ है। अभी निगम के कर्मी मौखिक रूप से प्रधानाचार्यों से मिलकर इसकी जानकारी दे रहे हैं। पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमीत श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी विद्यालयों के पास ऐसे किसी बजट का प्रावधान नहीं होता है। विद्यालयों में यह सुविधा निगम को खुद उपलब्ध करानी चाहिए। वहीं, नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी विद्यालयों से भी यूजर चार्ज छात्र संख्या के आधार पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें