चीन से काशी में भ्रमण करने आए एक यात्री की मधुमेह के कारण तबीयत खराब हो गई। उन्हें बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया गया। मेडिसिन विभाग के डॉ. अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में उपचार हुआ। डॉ. पांडेय के अनुसार जांच में डायबिटिक केटोएसिडोसिस (डीकेए) की पुष्टि होने के बाद सफल उपचार किया गया। चीन के 30 वषीZय हाओ युआन मा यूट्यूबर और खिलाड़ी हैं। भारत के विभिन्न भागों की यात्रा के क्रम में वह वाराणसी आए। यहां उनकी तबीयत खराब हो गई तो बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. अभिषेक पांडेय ने बताया कि हाओ युआन मा चार वर्ष की आयु से टाइप 1 डायबिटीज मेलिटस से ग्रसित हैं। हालिया बीमारी और इंसुलिन डोज छूटने से उनको डीकेए हो गया। जांच और इलाज के बाद उन्हें रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।