फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur : फर्जी दरोगा बनकर करता था वसूली, नीली-लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो बरामद, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2023 11:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस का बिल्ला लगाए वर्दीधारी एक व्यक्ति द्वारा जौनपुर-भदोही सीमा पर अवैध वसूली करने वाले युवक के बारे में क्षेत्र के लोगों को जानकारी पहले थी, लेकिन पुष्टि न होने के कारण कोई बोल नहीं रहा था। इसी बीच गुरुवार देर शाम को रामपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह वाहनों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
फर्जी दारोगा बनकर करता था वसूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर-भदोही सीमा पर पचवल गांव के पास ट्रकों से वसूली करने वाले फर्जी दरोगा को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नीली बत्ती लगी स्कार्पियो, हैंडसेट, वर्दी व पुलिस से जुड़ी अन्य सामग्री बरामद की गई है। वह झारखंड के नंबर प्लेट वाली गाड़ी से चलता था। वह बिहार के बक्सर जिले का निवासी है।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि भदोही-जौनपुर सीमा पर पचवल गांव के पास रामपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच झारखंड की नंबर लिखी एक नीली बत्ती लगी स्कार्पियो आई। किसी अधिकारी की गाड़ी समझकर रोका गया। उसमें एक युवक पुलिस की वर्दी पहनकर बैठा था।

परिचय पूछने पर उत्तर पुलिस पुलिस का उप निरीक्षक बताया। उसके बताने पर कुछ संदिग्ध लगने पर जब विस्तार से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह यूपी पुलिस में उप निरीक्षक नहीं है। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शैलेंद्र कुमार भारद्वाज निवासी शीतल टोला जिला बक्सर (बिहार) बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह दरोगा बनकर क्षेत्र में रौब गांठता था और ट्रकों से अवैध वसूली करता था। उसके पास से स्कार्पियो के अलावा एक हैंडसेट,  दो मोबाइल, दो सिमकार्ड, 10 आधार कार्ड, पैड और तीन मोहरें, दो एटीएम कार्ड, भारत सरकार का कार्ड, एक जोड़ी वर्दी बरामद हुई। उसके साथ इस काम और कौन-कौन लोग शामिल थे इसकी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें