फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चलाते थे ट्रक, अब लड़ेंगे बीडीसी का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी तहसील के दोहरीघाट शाहपुर गांव निवासी हीरालाल प्रजापति पहले मुंबई में ट्रक चलाते थे। लॉकडाउन के बाद वे घर आ गए और अब वे बीडीसी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुंबई में रहकर हीरालाल फल मंडी से फल ट्रक पर लोड कर छोटी मंडियों तक पहुंचाते थे। कोरोना के चलते रोजगार मंदा हो गया तो लगभग छह महीने पहले घर आ गए। अब उनका मुंबई जाने का इरादा नहीं हैं। कहते हैं कि गांव के विकास के लिए काम करेंगे। निर्वाचित होने के बाद क्षेत्र पंचायत के सदन में जाकर गांव की बेहतरी के लिए आवाज उठाएंगे। कहते हैं कि गांव में कई गलियां कच्ची हैं। सभी लोगों के घरों से पानी के निकास के लिए पक्की नाली की व्यवस्था नहीं है। बीडीसी का चुनाव लड़ेंगे और जीतने पर गांव में में जलनिकासी की व्यवस्था कराएंगे। कोशित करेंगे कि गांव के सभी लोगों के घर पक्की सड़क अथवा इंटरलाकिंग से जुड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें