फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा- यूपी को बनाएंगे देश का नंबर एक प्रदेश  

Fri, 19 Mar 2021 09:48 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी सरकार के 4 साल पूरे होने पर वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, मेयर मृदुला जायसवाल व विधायक ने पुस्तक का विमोचन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि पिछले चार साल में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हुए हैं। आमजन ने चार वर्ष के सुखद परिवर्तन देखे हैं। आगे और भी तेज गति से विकास होगा। यूपी को देश का नंबर एक प्रदेश बनाएंगे।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री शुक्रवार को प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज परिसर मैदान में आयोजित जनपद स्तरीय जनसभा एवं विकास, स्वास्थ्य प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे। जनपद के प्रभारी मंत्री ने कहा कि चार साल में अपराध में भारी कमी आई है।

वर्ष 2016 की तुलना में डकैती में 68.33 फीसदी, लूट में 66.34, हत्या में 24.59, अपहरण में 51.92 तथा दुष्कर्म के मामलों में 33.7 फीसदी कमी आई है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बेहतर कोरोना प्रबंधन पूरे विश्व में सराहा गया।
विज्ञापन


कोरोना काल में प्रदेश में 674 कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल बने, 242 टेस्टिंग लैब बनी, 3 करोड़ से अधिक कोरोना जांच करने वाला उतर प्रदेश देश का पहला प्रदेश बना। इससे पूर्व नगर विकास मंत्री ने दीप जलाकर विकास एवं स्वास्थ्य प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल के विकास कार्यों से संबंधित सूचना विभाग की ओर से तैयार विकास पुस्तिका का विमोचन किया। सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज परिसर में प्रदेश शासन के चार वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित सूचना विभाग द्वारा लगाए गए वृहद विकास प्रदर्शनी सहित अन्य विभागों के लगे लगभग 28 विभागों के स्टालों का भी मंत्री ने अवलोकन किया।

इस दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह तथा महापौर मृदुला जायसवाल ने जनपद एवं विधानसभाओं में हुए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें