सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के खुलदिल रेलवे स्टेशन पर में शनिवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने मांगों केसमर्थन में नारेबाजी की। इसकी जानकारी होने पर मौक पर पहुंचे जीआरपी चोपन के इंचार्ज और ओबरा थाने की फोर्स ने नाराज ग्रामीणों को उनकी समस्याएं सुनी। जीआरपी इंचार्ज ने रेलवे केउच्चाधिकारियो तक उनकी मांगें पहुंचा कर समस्याएं दूर कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
सुबह करीब आठ बजे खुल दिल रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीण एकत्र होने लगे थे। घंटे भर बाद स्टेशन पर काफी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर रेलवे कर्मियों को बताया कि चोपन की तरफ से रेनुकूट की तरफ जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन को रोका जाएगा। इतना सुनते ही रेलवे कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ जीआपी चोपन केचौकी इंचार्ज गिरिजा शंकर ने स्टेशन पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने में जुट गए। घंटे भर फोर्स के समझाने के बाद नाराज ग्रामीण शांत हुए। चौकी इंचार्ज गिरिजा शंकर ने बताया कि नाराज लोगों का कहना था कि चोपन-कटनी पैंसेजर रद्द होने से क्षेत्र केलोगों को काफी समस्याए हो रही है। जब तक पैंसेजर चालू नहीं हो जाती है तब तक त्रिवेणी ट्रेन को स्टेशन पर रोका जाए। ताकि लोगों की समस्याएं दूर हो सकें। चौकी इंचार्ज ने बताया कि नाराज लोग त्रिवेणी ट्रेन को रोकने की प्रयास में थे, लेकिन समझाने पर वे लोग शांत हो गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांगों को रेलवे के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।