फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवती के इलाज खर्च को लेकर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ। बड़ागांव थाना क्षेत्र के व्यास बाग, कोईराजपुर के निजी अस्पताल में 19 साल की युवती के इलाज के खर्च को लेकर बृहस्पतिवार शाम परिजनों ने हंगामा किया। शाम चार बजे शुरू हुआ हंगामा रात नौ बजे तक चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया। जौनपुर के नेवढ़िया क्षेत्र के उसरांव निवासी सीमा चौहान को तबीयत बिगड़ने पर 6 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता सभाजीत चौहान ने बताया कि 14 दिनों के इलाज में अस्पताल में 3.61 लाख रुपये जमा किए गए। परिवार के गहने गिरवी रखने के साथ कर्ज भी लिया। पैसे खत्म होने के बाद इलाज को लेकर दबाव बनाया गया और दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही गई। इसी को लेकर परिजन अस्पताल में जुट गए और प्रबंधन से इलाज जारी रखने की मांग की। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों से इन्कार करते हुए बताया कि मरीज की हालत पहले से गंभीर थी। जांच में आंत में कई जगह छेद मिले थे। इलाज के बाद सुधार हुआ, लेकिन दोबारा हालत बिगड़ने पर बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल रेफर करने की सलाह दी गई। फिलहाल युवती अस्पताल में भर्ती है। दोनों पक्षों के बीच देर रात तक बातचीत चलती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें