वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी निवासी रश्मित मिश्र ने योजना बनाकर पीछा करने और सोने के आभूषण चोरी होने का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों पर भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, सात अगस्त को वह साढ़े तीन बजे बैंक ऑफ बड़ौदा की रामनगर शाखा में आभूषण लेने गई थीं। करीब 4:15 बजे आभूषण लेने के बाद वह सीधे रामनगर किला घूमने चली गईं। इसके बाद रामनगर से ऑटो लेकर लंका पहुंचीं। उनका कहना है कि रामनगर से लंका तक आभूषण उनके पास सुरक्षित थे। लंका से ऑटो लेकर वह दुर्गाकुंड जालांस सेल पहुंचीं। शाम सात बजे पता चला कि उनके आभूषण गायब हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि संभवत: किसी गिरोह ने योजना बनाकर उनका पीछा किया और मौका पाकर आभूषण चोरी कर लिए। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो