आज विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा
रविवार को विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा होगी। पहली पाली में विज्ञान और दूसरी पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले ही केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बाद आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है। हर एक केंद्र पर एक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल तैनात रहेंगे।
सवालों में दिखा डिजिटल ट्रेंड
यूपी काॅलेज में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने कहा कि विषय के सवालों से ज्यादा उलझाऊं सामान्य अध्ययन के सवाल थे। परीक्षार्थियों को विषय के प्रश्नों में कम, लेकिन सामान्य अध्ययन के प्रश्नों में अधिक उलझन हुई। सवालों में नए कानून और डिजिटल ट्रेंड भी दिखा। करंट इकोनाॅमिक्स पर कई सवाल पूछे गए।