फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामला: सवालों के जवाब देने से यूपीपीएससी का इनकार, कहा- पुलिस के पास नहीं अधिकार

Thu, 13 Jun 2019 02:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
यूपीपीएससी।
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस को जवाब देने से इनकार कर दिया है। यूपीपीएससी ने कहा कि विवेचक जिन सवालों के जवाब मांग रहे हैं, उनके पास वो अधिकार नहीं हैं। 

विज्ञापन


यह जवाब लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव ने मुकदमे के विवेचक सीओ पिंडरा को दिया है। साथ ही बताया है कि इस संबंध में लोक सेवा आयोग की ओर से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है। 17 जून को याचिका पर हाईकोर्ट सुनवाई करेगा और जो आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा। उधर, जिला जेल में बंद यूपीपीएससी की निलंबित परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए अदालत ने बढ़ा दी है।

प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने मई के आखिरी हफ्ते में जुलाई 2018 में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली का भंडाफोड़ किया था। मामले में प्रश्न पत्र छापने वाला प्रिंटिंग प्रेस मालिक कौशिक कुमार और निलंबित परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बुधवार को विवेचक सीओ पिंडरा अनिल राय प्रयागराज स्थित लोक सेवा आयोग के कार्यालय गए और संयुक्त सचिव से पूछा कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 91 के तहत मांगे गए सवालों के जवाब देने पर आनाकानी क्यों की जा रही है।
विज्ञापन


इस पर संयुक्त सचिव ने बताया कि, पुलिस के पास यह अधिकार नहीं है कि वह आयोग से सवाल-जवाब कर सके। आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसके कामकाज के लिए गाइडलाइन निर्धारित हैं। सीओ पिंडरा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें