फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारादरी की छत गिरने का मामला : UPPCL का दावा, इसरो ने दी बिजली गिरने की रिपोर्ट; पढ़ें पूरी खबर

Fri, 18 Oct 2024 12:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: रामनगर के बलुआ घाट पर गुंबद गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई थी। इस मामले में जिला प्रशासन और यूपीपीसीएल की रिपार्ट अलग-अलग है। किसकी रिपोर्ट सही है, यह शासन को तय करना है।
विज्ञापन
बलुआघाट पर तोड़े गए थे गुंबद और चेंजिंग रूम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के बलुआ घाट में बारादरी की छत गिरने के मामले में जिला प्रशासन और यूपीपीसीएल की रिपोर्ट अलग-अलग है। प्रशासन की रिपोर्ट में जहां अकुशल कारीगिरी और घटिया निर्माण सामग्री का जिक्र है, वहीं यूपीपीसीएल ने इसरो से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आकाशीय बिजली गिरने से छत ढहने का दावा किया है। अब किसकी रिपोर्ट सही और किसकी गलत है, यह शासन को तय करना है।

विज्ञापन


यूपीपीसीएल ने शासन को जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें दावा किया कि केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग से संपर्क कर आकाशीय बिजली और वर्षा की रिपोर्ट ली गई है। इसी तरह इसरो से जुड़े राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी) बालानगर हैदराबाद से संपर्क किया गया।

लाइटिंग डिटेक्टर सेंसर नेटवर्क की जो रिपोर्ट आई, उसमें 12 सितंबर को रामनगर स्थित शास्त्री घाट पर दोपहर 1.30 से 4 बजे के बीच आकाशीय बिजली गिरने के साक्ष्य मिले। इस स्थान के समीप 18000 एम्पेयर की शक्तिशाली आकाशीय बिजली ज़मीन पर गिरी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, आकाशीय बिजली गिरने से छत गिरी और एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बलुआघाट पर तोड़े जाने लगे गुंबद और चेंजिंग रूम, छत तोड़ी; दीवारें भी काटीं; वजह जान लें

उधर, प्रशासन की रिपोर्ट में अकुशल कारीगरी और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की वजह से गुंबद की छत स्थिर नहीं थी। इस कारण हादसा हो गया। पत्थरों को जोड़ने का काम भी संतोषजनक नहीं पाया गया। पत्थरों में ग्रुव और क्रैप भी नहीं मिले। यही नहीं जांच कमेटी को यूपीपीसीएल ने डिजाइन भी उपलब्ध नहीं कराई। इसी तरह पास बनी दो और छत हैं, जो आम जनमानस के लिए सुरक्षित नहीं हैं। कार्यस्थल पर पड़े अवशेष में कमियां मिलीं। संबंधित ठेकेदार, फर्म ने खराब निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया था।

Trending Videos
विज्ञापन

इन पर हुई थी कार्रवाई
इस मामले में ठेकेदार और फर्म मेसर्स ओम प्रकाश पांडेय दीन नगर राबर्ट्सगंज सोनभद्र पर एफआईआर दर्ज हुई। तकनीकी पर्यवेक्षीय कार्य के लिए यूपीपीसीएल के सहायक परियोजना प्रबंधक दिलीप कुमार और अवर अभियंता रेनू जायसवाल को निलंबित कर प्रयागराज से अटैच कर दिया। जांच कमेटी ने नमूनों की जांच बीएचयू आईआईटी को भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें