भारतीय कुश्ती संघ की ओर से अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती तमिलनाडु के सलेम में खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए यूपी टीम के खिलाड़ी मंगलवार को रवाना होगी। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि यह प्रतियोगिता 27 फरवरी से एक मार्च तक खेली जाएगी। इसके लिए यूपी टीम के कोच केके यादव, दिव्यांश सिंह हैं। खिलाड़ियों को यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष करन भूषण सिंह, गोरख यादव ने बधाई दी।