बीएचयू के एमवीएएसी कोर्स की काउंसिलिंग के लिए बरकछा स्थित राजीव गांधी कैंपस में नहीं आना होगा। इसकी काउंसिलिंग, फीस जमा और सीट लॉकिंग ऑनलाइन मोड में ही कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए अपने रजिस्टर्ड ईमेल और स्पैम फोल्डर की जांच करनी होगी। चयनित उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल के माध्यम से ही उनको आवंटित किए गए विषयों, रैंक आदि के बारे में सूचनाएं दी जाएंगी। इसके बाद फीस जमा करने के लिए लिंक भेजी जाएगी। उम्मीदवार की ओर से निर्धारित फीस का भुगतान करने के बाद संबंधित विभाग में उनकी सीट कन्फर्म हो जाएगी। इसके बाद की काउंसिलिंग में ऑनलाइन प्रस्तुत प्राथमिकताओं मेल पर ही अपग्रेड कर सकेंगे। वहीं, नए प्रवेश लिए छात्र के संबंधित विभाग संकाय में रिपोर्टिंग के समय पहुंचने पर अंतिम दस्तावेजों का फिर से सत्यापन किया जाएगा। मॉप-अप राउंड का आयोजन ऑफलाइन मोड में होगा।