फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: बनारस का पारा 5.4 डिग्री नीचे गिरा, मानसून में औसत से 31% ज्यादा बारिश; उमस से राहत

Tue, 05 Aug 2025 06:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Weather News: वाराणसी में बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। दो दिन से रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। माैसम विभाग ने अभी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बारिश के बाद लगे पानी के बीच जाता बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather: बनारस में इस बार की मानसूनी बारिश अपने औसत से 31 फीसदी ज्यादा हो गई है। इसका प्रभाव सोमवार को भी जारी रहा। दोपहर में 11 मिलीमीटर की बूंदाबांदी ने ही बनारस का पारा सामान्य से 5.4 डिग्री तक नीचे गिरा दिया। वहीं अधिकतम तापमान महज 28.1 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम 25.3 डिग्री तक रहा।

विज्ञापन


अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 2.8 डिग्री का ही रहा। हवा 20 किमी प्रति घंटे की हवा की गति से बही। शाम 6 बजे तक पारा 26 डिग्री पर आ गया, जो कि गर्मी के मौसम के लिहाज से लोगों को अटपटा सा लगा। हालांकि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अब अगले 3-4 दिनों तक बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट या चेतावनी नहीं जारी की गई है। हालांकि अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।

बनारस में मानसूनी सीजन जून, जुलाई और अगस्त के दौरान कुल 532.4 मिलीमीटर की बारिश हो चुकी है। यह औसत 407.1 मिमी से 31 फीसदी ज्यादा है। अगस्त की बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो शनिवार को 15 साल में दूसरी बार 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। इससे पहले 2016 में 111.8 मिमी बरसात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें