फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: वाराणसी में 31 दिन में सिर्फ 12 दिन बारिश, 50 फीसदी भी लक्ष्य पूरा नहीं; उमस ने फिर किया परेशान

Thu, 01 Aug 2024 09:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: कम बारिश से किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। धान की रोपाई को लेकर उन्हें भूमि जल के आसरे रहना पड़ रहा है। कम पानी मिलने से ठीक से रोपाई नहीं हो पा रही है। वहीं, उमस के कारण जनजीवन बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में बारिश से वाराणसी में बढ़ रहा है गंगा का पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून की तरह ही जुलाई में भी बारिश का लक्ष्य अधूरा रह गया है। इस महीने के 31 दिन में महज 12 दिन ही बारिश हुई। निर्धारित लक्ष्य 294 मिलीमीटर के सापेक्ष 50 फीसदी भी बारिश नहीं हुई। इस महीने केवल 133 मिलीमीटर ही बारिश हो सकी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले चार साल में इस साल जून और जुलाई महीने में सबसे कम बारिश हुई है।

विज्ञापन


मानसून का सीजन जून से लेकर सितंबर तक का माना जाता है। इसमें हर महीने बारिश का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। कुल मिलाकर चार महीने में 901 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। मानसून ने इस साल 25 जून को दस्तक दी थी। 

विज्ञापन


जून में चार दिन ही बारिश हुई। जून महीने में 48.8 मिलीमीटर बारिश ही हो पाई जबकि इस महीने में बारिश का लक्ष्य 111 मिलीमीटर होता है। जुलाई महीने में बारिश का औसत लक्ष्य 294 मिलीमीटर की तुलना में केवल 133 मिलीमीटर ही बारिश हुई।

विज्ञापन

सक्रिय हुआ मानसून, बारिश से बदला मौसम
पिछले 10 दिन से तेज धूप और गर्मी के बाद बुधवार को मानसून की सक्रियता फिर देखने को मिली। बुधवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश होने के बाद गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। शहर से लेकर गांव तक कहीं हल्की तो कही तेज बारिश हुई। 

इसके बाद दिन में धूप भी हुई लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण उसका असर भी कम रहा। शाम करीब छह बजे एक बार फिर बारिश शुरू हुई और रुक रुककर रात तक होती रही। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि मानसून के सक्रियता का असर तीन-चार दिन तक बने रहने की उम्मीद है।

बारिश का औसत मानक
  • जून 111 मिलीमीटर
  • जुलाई 294 मिलीमीटर
  • अगस्त 264 मिलीमीटर
  • सितंबर 232 मिलीमीटर
  • पिछले चार साल में हुई बारिश
 
साल जून जुलाई
2021 340 222.5
2022 201.8 218
2023 133.8 194
2024 48.8 133
बारिश मिलीमीटर में    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें