फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: आसमान से बरस रही आग, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और जौनपुर में पारा 40 के पार; इन जिलों में अलर्ट

Fri, 28 Mar 2025 10:32 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Weather Update: पूर्वांचल के सभी जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। मार्च में ही जून जैसी गर्मी लोगों को महसूस हो रही है। दिन में तेज धूप के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च के आखिरी सप्ताह में ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर में पारा 40 के पार पहुंच गया है। पूर्वांचल के अन्य जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा। इस झुलसाने वाली गर्मी से आमजन बेहाल रहे। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही में अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। वाराणसी में अधिकतम पारा 40.6, सोनभद्र में 39.2 डिग्री, मिर्जापुर में 42 डिग्री, चंदौली में 41 डिग्री, जौनपुर में 40 डिग्री, मऊ में 38 डिग्री और आजमगढ़ में 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 

गाजीपुर में अधिकतम तापमान 39.7, भदोही में 40, वलिया में 39 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां पर हीट वेव के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 12 बेड का कोल्ड वार्ड बना दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें