फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: बारिश के बाद की धूप से पारा 35 डिग्री के ऊपर, बनारस में बारिश का यलो अलर्ट; जानें अपडेट

Thu, 03 Jul 2025 06:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Weather News: वाराणसी में एक दिन पहले हुई बारिश के बाद धूप से लोग परेशान दिखे। रुक-रुक कर बादलों की भी आवाजाही होती रही। हवा में 80 फीसदी नमी होने से उमस बढ़ गई।
विज्ञापन
छाता लगाकर धूप से बचाव करती युवती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: तीन दिन की जोरदार बारिश के बाद निकली तीखी धूप ने मौसम को पहले से ज्यादा गर्म कर दिया है। बारिश के बाद पर्यावरण काफी साफ हुआ पर्यावरण सूरज की रोशनी के लिए मुफीद हो गया है और गर्म किरणें बिना किसी रुकावट के सीधे धरती पर आ रहीं हैं। बुधवार को शहर का पारा 35 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया। 24 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बह रही हवा में 80 फीसदी नमी होने से उमस बढ़ गई।

विज्ञापन


बुधवार को बनारस का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 सेल्सियस कम 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 27 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बनारस में अगले 4 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं तेज हवा भी चलेगी।

विज्ञापन

रविदास मंदिर में ओवरफ्लो और मारुति नगर में जलभराव
राजघाट पर संत शिरोमणि रविदास मंदिर के सामने सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। घाट पर बना सीवर लाइन अक्सर चोक होता है। जिसे साफ कराया जाता है। जल निगम की ओर से सफाई चल रही है। उधर, सामनेघाट के मारुति नगर में खाली प्लाॅट में जल भराव है। जिसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें