समस्या का किया जा रहा समाधान
चौराहे और तिराहे पर लगे कैमरे भी कमांड सेंटर की पकड़ से बाहर हो गए हैं। जबकि मंडुवाडीह चौराहे पर भीड़ अधिक होती है, इसलिए अधिकारियों से बात कर कुछ उपाय निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी के तहत कमांड कंट्रोल सेंटर से 2576 से अधिक सीसी कैमरों के जरिये शहर की निगरानी का काम किया जा रहा है। इन कैमरों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान जेनरेट होकर ट्रैफिक पुलिस तक पहुंच रहा है।
लेकिन मंडुवाडीह, रथयात्रा चौराहे और आकाशवाणी तिराहे का संपर्क खत्म हो जाने से यहां कमांड सेंटर से किसी तरह के ऑनलाइन चालान जेनरेट नहीं हो पाएंगे और कमांड सेंटर के फेस एक से नियम तोड़ने वाले वाहनों का चालान करना मुश्किल हो जाएगा। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस ही चालान कर सकती है।
सिटी कमांड सेंटर फेस-1 के इंचार्ज दुर्गेश सरोज ने बताया कि इन जगहों पर लाइटों को वहीं से कंट्रोल किया जाएगा। इसके साथ ही कैमरे के लिए उपाय किया जा रहा है। जिससे यातायात की सही तरह से चलाया जा सके।