फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः गर्ल्स पीजी कॉलेज की वेबसाइट हुई हैक, दिखने लगा पाकिस्तान का झंडा

Sun, 01 Apr 2018 08:06 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वेबसाइट को रविवार सुबह हैक कर लिया गया। हैक होने के बाद वेबसाइट के मेन पेज पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे साथ पाकिस्तान का झंडा दिखाई देने लगा। जानकारी मिलते ही कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्य ने तत्काल इसकी लिखित जानकारी एसपी सोमेन वर्मा और जिलाधिकारी के बालाजी को दी। जानकारी होते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने वेबसाइट से दोनों पोस्ट हटवाने के साथ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज को जानकारी मिली की कालेज की गतिविधियों और कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल होने वाली http://www.gwpgc.ac.in वेबसाइट हैक होने के साथ उस पर पाकिस्तान का झंडा एवं पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा भी दिख रहा है।
विज्ञापन


जानकारी होते ही प्राचार्य ने जब वेबसाइट को खोलकर देखा तो जानकारी सही निकली। इस पर प्राचार्य ने तत्काल इसकी लिखित जानकारी एसपी सोमेन वर्मा और डीएम के बालाजी को दी। जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

छानबीन का निर्देश

demo pic
एसपी सोमेन वर्मा ने तत्काल साइबर एक्सपर्ट से वेबसाइट पर पोस्ट पाक का झंडा और पाक जिंदाबाद के नारा को हटवाया। इसके बाद प्राचार्य की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कोतवाल राजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित करने के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को छानबीन करने का निर्देश दिया।

इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि महिला महाविद्यालय की हैक वेबसाइट को ठीक कराने के साथ पोस्ट पाकिस्तान के झंडे और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे को हटवा दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर दो टीम इसके खुलासे के लिए लगाई गई है।

साथ ही साइबर के एक्सपर्टों का सहारा भी लिया जा रहा है। बता दें की गत वर्ष 25 अप्रैल को आईआईटी बीएचयू सहित देश भर के कई शैक्षणिक संस्थानों का वेबसाइट हैक किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें