मुंडन समारोह की भीड़ से पूर्वांचल की सियासत बढ़ी राजनीतिक हलचल
हाल ही में पूर्व सांसद अतुल राय ने गाजीपुर जिले के अपने पैतृक गांव बीरपुर में आयोजित बेटे के मुंडन संस्कार कार्यक्रम के जरिए अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने पूर्वांचल की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दिया। सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख लोगों की भीड़ जुटी, जिसकी एलआईयू रिपोर्ट भी शासन को भेजे जाने की चर्चा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अतुल राय की सक्रियता का असर पूर्वांचल की कई विधानसभा सीटों मोहम्मदाबाद, मधुबन, घोसी, सेवापुरी, रोहनिया, फेफना और जमानियां पर पड़ सकता है। उनके समर्थकों का दावा है कि इन क्षेत्रों में पूर्व सांसद 5 हजार से 25 हजार तक वोटों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।