फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस: उप निरीक्षक मिनिस्ट्रियल भर्ती के लिए डीवी पीएसटी में 27 फिट मिले, 300 अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट

Sun, 11 Jan 2026 06:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: एडीसीपी ने बताया कि इस भर्ती में लिखित परीक्षा पास कर चुकी महिला अभ्यर्थियों की डीवी-पीएसटी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वाराणसी में कुल 199 महिला अभ्यर्थियों की प्रक्रिया पूरी कराई गई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Vacancy 2026: यूपी पुलिस की ओर से उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक के मिनिस्ट्रियल पदों की लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया पुलिस लाइन में पूरी कराई जा रही है। इसमें वाराणसी समेत आसपास के जिलों के कुल 899 अभ्यर्थियों की डीवी-पीएसटी होगी। शनिवार की प्रक्रिया में 50 अभ्यर्थियों में 27 फिट पाए गए।

विज्ञापन


एडीसीपी महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव की देखरेख में यह टेस्ट प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। एडीसीपी ने बताया कि यूपी पुलिस की ओर से इसके आवेदन जनवरी 2023 में कराए गए थे। लिखित परीक्षा अक्टूबर 2025 में कराई गई और दिसंबर में लिखित परीक्षा के परिणाम जारी हुए। 

पांच जनवरी से 27 जनवरी तक वाराणसी में 899 अभ्यर्थियों का डीवी-पीएसटी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। पुलिस लाइन में रोजाना अलग-अलग जिलों से 50 अभ्यर्थी प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। एडीसीपी ने बताया कि शनिवार की प्रक्रिया में 50 अभ्यर्थियों में से 27 फिट मिले। शेष 17 अभ्यर्थी जो अनफिट थे, उन्हें परिणाम बता कर वापस किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों की हाइट-चेस्ट और महिलाओं की हाइट और वजन की हुई नाप
एडीसीपी ने बताया कि 5 जनवरी से शुरू इस प्रक्रिया में पुरुषों के डॉक्यूमेंट के साथ ही उनकी लंबाई और छाती की नाप ली जा रही है। वहीं, महिला अभ्यर्थियों का चयन उनकी लंबाई और वजन के आधार पर किया जा रहा है। पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और छाती की माप 77-82 सेमी होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें