फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः थाने में डेढ़ लाख रुपये तय हुई किशोरी की आबरू की कीमत, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Sep 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पुलिस ने तो हद ही कर दी। यहां पर एक पुलिस थाने में एक किशोरी की आबरू की कीमत डेढ़ लाख रुपये में तय कर दी गई। मामला जौनपुर जिले का है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार सात माह पहले जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में ही गांव के दो युवक उसे गेहूं के खेत में उठा ले गए थे। जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

लड़की को धमकी दी थी कि उसने किसी से कुछ कहा तो वे उसकी हत्या कर देंगे। डरी सहमी किशोरी किसी तरह घर पहुंची और अपने साथ हुए हादसे को परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं बताया। उसके गर्भवती होने पर परिवार वालों ने पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई और रोने लगी। परिजन बेटी के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तार

demo pic
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों में समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। लड़की के पिता को समझाया गया कि मुकदमा दर्ज करने पर लड़की के साथ उसे कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे, जिससे शादी में दिक्कत हो सकती है।

सोमवार को थाने में दोनों पक्षों की पंचायत हुई और सुलह समझौता करा दिया गया। सुलहनामे पर लिखा गया कि दोनों आरोपियों और उनके परिजन मिलकर लड़की की शादी के लिए रिश्ता खोजेंगे और शादी करवाएंगे और उस पर डेढ़ लाख से ज्यादा खर्च नहीं किया जाएगा।

सुलहनामा में पीड़ित और आरोपियों समेत दस गवाहों ने हस्ताक्षर किए। हालांकि बाद में किशोरी के परिजनों ने इस फैसले को ठुकरा दिया। यह बात आला अधिकारियों तक पहुंची तो पुलिस न केवल मुकदमा दर्ज करना पड़ा बल्कि एक आरोपी को गिरफ्तार करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें