फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए छोड़ना पड़ेगा पद- भाजपा

Thu, 01 Apr 2021 12:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी की परिकल्पना ग्राम पंचायतों के माध्यम से प्रत्येक गांव को मजबूत बनाने की है। अच्छे और सच्चे लोग पंचायत चुनावों में जीतकर आएं, जिनका संकल्प गांव की समृद्धि हो, इस ओर विशेष ध्यान देना है। प्रदेश नेतृत्व के निर्णयानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष व महामंत्री यदि पंचायत चुनाव लड़ना चाहेंगे तो उन्हें अपने पद से त्याग पत्र देना होगा।

विज्ञापन


बुधवार को रोहनिया स्थित काशी क्षेत्र मुख्यालय पर आयोजित विभिन्न जिलों की बैठक और पंचायत चुनाव की तैयारियों के बाबत उन्होंने कहा कि प्रवास और संपर्क के माध्यम से पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता स्वयं को सक्रिय करें, इसकी चिंता पंचायत चुनाव में लगी कोर टीम को करनी है। पंचायत चुनाव में पार्टी की प्राथमिकता अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाने की है, उन्होंने उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।

क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम व द्वितीय चरण के उम्मीदवारों का चयन करने के लिए जिलास्तर पर बैठकों का सिलसिला जारी है। जिलों से आने वाली संभावित उम्मीदवारों की सूची पर क्षेत्रीय कार्यालय पर मंथन करने के बाद सूची प्रदेश मुख्यालय को भेजी जाएगी, जहां से 3051 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व वाराणसी प्रभारी सलिल विश्नोई, शंकर गिरी, सुशील त्रिपाठी, नागेंद्र रघुवंशी, बाबूराम निषाद, सुभाष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें