फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: कहीं सगे भाई, तो कहीं देवर-भौजाई आमने-सामने, चाचा-भतीजा भी दौड़ में

Fri, 16 Apr 2021 01:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस समय रोमांचक दौर में चल रहा है। कहीं चाचा-भतीजा तो कहीं देवर-भौजाई आमने सामने हैं। दोनों प्रचार प्रसार में जुटे हैं। शहंशाहपुर गांव में प्रधान पद पर चाचा भतीजा आमने-सामने हैं। सचिन कन्नौजिया चाचा के सामने प्रधान पद पर भतीजे अर्जुन कन्नौजिया चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


भाई-भाई, पिता-पुत्र, भाभी-देवर, जेठानी-देवरानी, सास-बहू, चाचा-भतीजा एक-दूसरे के खिलाफ पंचायत में चुनाव लड़ रहे हैं। पंचायत चुनाव में दोंनों ऐसी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल रही है। तेवर ग्राम पंचायत में देवर शशिकांत सिंह का मुकाबला भाभी शशिकला से है।

ग्राम पंचायत में संजय पांडेय और राजेश पांडेय सगे भाई हैं। दोनों एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। पुआरी कला ग्राम पंचायत में सास सीता देवी के सामने बहु नीलम पटेल है। सेवापुरी विकास खंड के बरेमा ग्राम पंचायत में भी सगे भाई चतुरी राम और छोटे भाई बनारसी राम एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

चोलापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बंसरी में प्रधान पद के लिए पिता राम प्रसाद के सामने पुत्र प्रमोद ताल ठोक रहे हैं। मुरली ग्राम पंचायत में मां उषा यादव के सामने पुत्र अभिषेक यादव मैदान में है। हरदासीपुर ग्राम पंचायत में पिता शिव शंकर यादव के सामने पुत्र मुकुंद यादव चुनाव लड़ रहे हैं। हरहुआ में ग्राम प्रधान पद के लिए ग्राम पंचायत औरा में जेठानी विद्योत्मा देवी अपनी देवरानी पार्वती देवी को टक्कर दे रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें