सपा के लोगों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और कहा कि जब तक प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा तब तक हम लोग यहां से नहीं हिलेंगे। सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि कुछ सीटों पर उनके प्रत्याशी 50 से 60 वोटों से जीते हैं। उसी सीट के कई हारे हुए प्रत्याशी यहां घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उच्चाधिकारी रिकाउंटिंग की बातें कर रहे हैं। इससे प्रतीत हो रहा है शासन प्रशासन हारे प्रत्याशियों को जिताने में लगा है। इसी कारण से प्रमाण पत्र देने में देरी कर रहे हैं। जब तक सभी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र नहीं देंगे। तब तक हम लोग यहां से नहीं हटेंगे। हरहुआ सेक्टर 1 से प्रमिला यादव का कहना है कि वे 41 वोटों से चुनाव जीत चुकी हैं। गणना रोक दी गई है।
नके पति गड़बड़ी होने पर आत्मदाह की धमकी एडीएम वित्त के कार्यालय में दे रहे थे। तभी मौके पर पहुंचे सपा जिला अध्यक्ष ने भी उनका साथ दिया और अधिकारियों से कहा गड़बड़ी हुई तो ठीक नहीं होगा। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक जिला पंचायत सदस्य के लिए 65-70 बूथों पर पड़े मतों को कंपाइल किया जा रहा है। जिसके आधार पर जीत का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। इसी कंपाइलेशन में देरी हो रही है। उम्मीद है कि देर रात तक सभी को प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा। नीचे लिस्ट देखे-
जिला पंचायत के जीते हुए प्रत्याशी
जिला पंचायत वार्ड उम्मीदवार प्राप्त वैध मत
चोलापुर प्रथम - राधिका -127612 मत
चोलापुर द्वितीय - अजनी नंदन -51783
चोलापुर तृतीया - बबिता सोनकर -43034
चोलापुर पंचम - सरोज -62745
आराजीलाइन द्वितीय - रेनू -107066
आराजीलाइन चतुर्थ - सुनिल कुमार सिंह -87997
आराजीलाइन पंचम - ललित -76358
आराजीलाइन षष्टम - दर्शन यादव -63129
हरहुआ तृतीया - पुष्पांजली -6708
सपा की मजबूत बढ़त से भाजपा खेमे के माथे पर बल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन ने एक बार फिर संगठन की विफलता को साबित किया है। पंचायत चुनाव में प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व भले ही संजीदा था और पूरी ताकत से चुनाव मैदान में जुटने की योजना में था। मगर, स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों का जनता के बीच निष्क्रियता और संवादहीनता ने कार्यकर्ताओं को दूर कर दिया है। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पूर्वांचल दौरे के बाद सपा एकजुट होकर पंचायत चुनाव में जुुटी रही।
सपा का मजबूत प्रबंधन फिर कामयाब
एमएलसी चुनाव के बाद पंचायत चुनाव में सपा ने अपने प्रबंधन का लोहा मनवाया। सपा ने टिकट बंटवारे से लेकर पार्टी स्तर पर प्रचार तक में पूरी सजगता रखी। सपा ने अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा किया और पार्टी स्तर पर एकजुट होकर चुनाव में सुनियोजित तरीके से काम किया। उधर, भाजपा में टिकट बंटवारे में कुछ पदाधिकरियों ने पूरी तरह मनमानी की। बिना किसी फीडबैक के गुटबाजी में फंसकर टिकटों की घोषणा की गई।
सपा का दावा 15 सीटों पर जिला पंचायत सदस्य जीते
वाराणसी। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में मिली जीत के बाद सपा अपना परचम लहरा रही है। सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने दावा किया कि उनकी पार्टी के 15 प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। बधाई देने वालों में महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री मनोज राय धुपचंडी, पूर्व पार्षद वरुण सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, आनंद मोहन यादव उर्फ गुड्डïू, जिला महासचिव आनंद मौर्या, शालिनी यादव आदि शामिल रहे।