फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : छह साल के लिए निष्कासित होंगे बागी प्रत्याशी, वाराणसी में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में फैसला

Sat, 10 Apr 2021 09:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक चित्र) - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को वाराणसी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के सभाकक्ष में कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि पंचायत चुनाव विकास का प्रवेश द्वार है।

विज्ञापन



बैठक में भवानी सिंह ने कहा कि कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बागी के रूप में नामांकन कर दिया है। चुनाव में बागी प्रत्याशियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। 

भवानी सिंह ने कहा कि कहीं न कहीं तैयारियों के बाद भी टिकट ना मिलना ऐसा करने के लिए प्रेरित करता है। लेकिन इस पर मिल बैठकर सहमति बनानी चाहिए। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार प्रदेश में पंचायत चुनाव विकास के एजेंडे पर लड़ा जा रहा है। ऐसे में सरकार की योजनाओं के बारे में सभी को बताने की जरूरत है। 
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, संचालन दिलीप सिंह पटेल ने किया। इस दौरान अशोक चौरसिया, देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर जेपी दुबे, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह, सुरेश सिंह, भोला उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें