फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का मंत्री अनिल राजभर ने किया निरीक्षण, बोले- हर हाल में समय से पूरा हो काम

Sat, 04 Jun 2022 04:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के ग्राम करसड़ा में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने निरीक्षण किया। मंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में  किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का मंत्री अनिल राजभर ने किया निरीक्षण, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शनिवार को वाराणसी के ग्राम करसड़ा में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंता को कहा कि निर्माण कार्य को हार हाल में तय समय (दिसंबर) से पहले पूरा करें। कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता से कत्तई समझौता न किए जाने की हिदायत दी। साथ ही मंत्री ने इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं किए जाने की भी चेतावनी दी।

विज्ञापन


मंत्री अनिल राजभर ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को अपनाए जाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इसमें शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने बताया कि 12 एकड़ में विद्यालय और हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर लगभग 66 करोड़ 54 लाख रुपए खर्च होंगे।

 भवन एवं अन्य कर्मकार कल्याण बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों के बालक और बालिकाओं को इस स्कूल में कक्षा 12 तक की निःशुल्क शिक्षा मिलेगी। इस स्कूल में 500 से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। निरीक्षण के दौरान अपर श्रम आयुक्त, सहायक श्रम आयुक्त सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें