यूपी कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को खिलाड़ियों के जज्बे के सामने उनकी उम्र नतमस्तक नजर आई। दो दिवसीय 26वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता के पहले दिन 60 साल पार कर चुके खिलाड़ी भी न केवल शामिल हुए, बल्कि शानदार प्रदर्शन भी किया। सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर 90 साल के सत्यनारायण सिंह 100 मीटर की रेस में शामिल हुए। पहले दिन दो नए रिकॉर्ड बने। 80 मीटर की बाधा दौड़ में 70 साल से ऊपर के डॉ. विनय कुमार सिंह ने अपना नया रिकार्ड (18.24 सेकेंड) बनाया। उनका पुराना रिकार्ड 22.70 सेकेंड था। 80 मीटर की ही बाधा दौड़ में नीलू मिश्रा ने भी में नया रिकार्ड (18 सेकेंड) बनाया। नीलू मिश्रा का पुराना रिकॉर्ड 24 सेकेंड था।
प्रतियोगिता में 250 पुरुष और 50 महिला एथलिट शामिल हुईं। नेशनल हैदराबाद में खेला जाएगा। एशियन चैंपियनशिप चीन में आयोजित होगा। महिला वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताओं में ममता चौरसिया, श्ेवता सिंह, ऊषा, सविता, मृदु, सीमा, अंजू, सोनिया, निशा, मुन्नी, रेनू, मीना, विमला, डॉ. शारदा, सुशीला, मीना, सोनिया, डॉ. अनीता, ज्योतिमा, पूनम, प्रतिमा, मीना, शोभावती, ममता, ऊषा, बिंदू, मीतू, निर्मला, अभिलाषा, नीलू, मीतू, ममता ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में श्यामबहादुर, यूपी सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजबली, लल्लन, विनोद, संतरम, दिवाकर, मोहन, रामलाल, गंगासागर, दीनानाथ, जितेंद्र, राम, चितराम, होरी लाल, बलराम, रामधनी, ओमवीर, अवध, प्यारेलाल, दीपक, सुनील, राजीव, प्रभात, नाथूराम, प्रेम, हरिशंकर, रामाश्रय, सत्यनारायण, मनोज, हर्षित, आनंद कुमार, कलाम अली, राजेंद्र आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
सबसे बुजुर्ग प्रतियोगी के तौर पर चंदौली के डबरियां के सत्यनारायण सिंह का सम्मान किया गया। इस दौरान उनकी तीन पीढ़ियां मौजूद रहीं। सत्यनारायण सिंह का कहना था कि दो सौ मीटर की रेस होती तो भी पूरा करते। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह तथा विशिष्ट अतिथि राहुल सिंह और फरमान हैदर रहे। स्वागत डॉ. विनय कुमार सिंह तथा धन्यवाद केपी सिंह ने किया। संचालन डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर प्रदेशीय मास्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नंद लाल सिंह, सचिव केए तिवारी, केपी सिंह, एसके सिंह, बीएन मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, नन्हे सिंह, दिनेश जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।