फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बसपा के तीन सांसदों ने छोड़ा साथ... चार नए चेहरों पर लगाया दांव; पूर्वांचल की इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित

Wed, 17 Apr 2024 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

2019 के चुनाव में पूर्वांचल की लालगंज, गाजीपुर, जौनपुर और घोसी सीट पर बसपा ने जीत हासिल की थी। चारों सीटों पर जीते सांसदों ने इस बार पार्टी का साथ छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की आहट के साथ बहुजन समाज पार्टी के सांसदों ने दूसरे ठौर तलाशने शुरू कर दिए थे। पूर्वांचल में जीते चार सांसदों में से तीन साथ छोड़ गए तो घोसी से अतुल राय का अधिकतर समय जेल में बीता। ऐसे में पार्टी ने इस बार चुनाव में जीती हुई सभी सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाया है।
विज्ञापन


लालगंज सीट पर बसपा की संगीता आजाद ने जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा की नीलम सोनकर को हराया था। इस बार बसपा ने डॉ. इंदु चौधरी को टिकट दिया है। वहीं जौनपुर से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। 

वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। माना जा रहा था कि उन्होंने खुद को पार्टी से अलग होने के संकेत दे दिए थे। इस चुनाव में बसपा ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन


श्याम सिंह यादव ने 2019 के चुनाव में भाजपा के कृष्ण प्रताप सिंह को हराया था। इसी तरह घोसी सीट से अतुल राय का टिकट काट दिया है। अतुल राय का पूरा कार्यकाल लगभग जेल में ही बीता है। उनकी संसद में उपस्थिति भी सिर्फ एक फीसदी ही रही है।

उनकी जगह बसपा ने पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को टिकट दिया है। बालकृष्ण कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। अतुल राय इस सीट पर भाजपा के हरिनारायण को हराकर चुनाव जीते थे।

वहीं गाजीपुर सीट पर मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी पिछले चुनाव में बसपा की टिकट पर संसद पहुंचे थे। इस बार सपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में बसपा ने डॉ. उमेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है। अफजाल अंसारी ने भाजपा के मनोज सिन्हा को चुनाव हराया था।
विज्ञापन

बसपा ने पूर्वांचल की इन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
वाराणसी से अतहर जमाल लारी, चंदौली से सत्येंद्र मौर्य, राॅबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम एडवोकेट, घाेसी से बालकृष्ण चौहान, लालगंज से डॉ. इंदु चौधरी, मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी, गाजीपुर से डॉ. उमेश सिंह, आजमगढ़ से भीम राजभर, जौनपुर से श्रीकला सिंह, बलिया से लल्लन सिंह यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें