फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Mon, 19 Oct 2026 10:37 PM IST
किशन चौबे यूपी: एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

सार

वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो से पहले बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक व्यापक सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। दीवारों पर गंगा घाटों, गंगा आरती और सुबहे बनारस के चित्र उकेरे जा रहे हैं। नमो घाट मार्ग पर मोटिफ लाइटें, चौकाघाट पुल पर मोटिफ स्तंभ और डिवाइडर पर डमरू, त्रिशूल व ॐ के प्रतीक वाले झंडे लगाने की तैयारी है। 
 
विज्ञापन
काशी का सौंदर्यीकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर शो के मद्देनजर वाराणसी को आकर्षक रूप देने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक व्यापक सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। प्रमुख मार्गों, भवनों, फ्लाईओवर, अंडरपास और दीवारों को सजाने-संवारने का काम तेजी से चल रहा है। कहीं दीवारों पर गंगा की लहरें और घाटों के दृश्य उकेरे जा रहे हैं, तो कहीं सुबहे बनारस और गंगा आरती की झलक दिखाने की तैयारी है। सड़कों के किनारे पेड़ों, पुलों और बिजली के खंभों पर भी आकर्षक रोशनी लगाई जा रही है। इसका उद्देश्य एयर शो के दौरान काशी आने वाले लोगों को शहर की धार्मिक, सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत से परिचित कराना है।
विज्ञापन


दीवारों पर दिखेगी गंगा घाटों की छटा
वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने बताया कि काशी की पहचान उसकी समृद्ध विरासत, परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता से है। इसी को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट से नमो घाट तक के मार्गों को सजाया जा रहा है। इसके लिए दीवारों पर पेंटिंग, म्यूरल आर्ट और आकर्षक लाइटिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है।

दीवारों पर गंगा की लहरों, घाटों और गंगा तट के दृश्यों को उकेरा जा रहा है। भवनों पर गंगा घाटों और सुबहे बनारस से जुड़े चित्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा गंगा आरती, काशी की कला-संस्कृति, गीत-संगीत और नृत्य की झलक भी सजावट का हिस्सा होगी। भगवान बुद्ध से जुड़े प्रसंगों को भी चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

काशी का सौंदर्यीकरण, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नमो घाट मार्ग पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
नमो घाट मार्ग के डिवाइडर पर काशी की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान से जुड़े प्रतीकों वाले झंडे लगाने की योजना है। इन पर भगवान शिव के डमरू, त्रिशूल और ॐ के प्रतीक होंगे। इसके जरिए मार्ग को काशी की परंपराओं के अनुरूप आकर्षक रूप दिया जाएगा।

नमो घाट मार्ग पर मोटिफ लाइटें लगाने का काम भी जारी है। वहीं, चौकाघाट पुल पर मोटिफ स्तंभ लगाए जा रहे हैं। इन व्यवस्थाओं से मार्गों और पुलों की सुंदरता बढ़ाने के साथ रात में भी आकर्षक दृश्य तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

एक रंग में नजर आएंगी दुकानें और भवन
चौकाघाट से नमो घाट तक सड़क किनारे स्थित दुकानों और भवनों को एकरूपता देने के लिए एक ही रंग में रंगने का काम कराया जा रहा है। इससे पूरे मार्ग का दृश्य व्यवस्थित और आकर्षक दिखाई देगा। भवनों पर फसाड पेंटिंग के साथ पेड़ों पर फसाड लाइटिंग और बिजली के खंभों पर स्पाइरल स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं।

नमो घाट और गया घाट पर भी पेंटिंग का काम चल रहा है। चौकाघाट क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों के जरिए शहर के प्रमुख हिस्सों को एक समान आकर्षक स्वरूप देने की कोशिश की जा रही है।
 
विज्ञापन

काशी का सौंदर्यीकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक होगी आकर्षक रोशनी
बाबतपुर एयरपोर्ट से अतुलानंद तक मोटिफ लाइटिंग लगाने और बिजली के खंभों पर स्ट्रिप लाइट लगाने का काम किया जा रहा है। बाबतपुर से बाबतपुर फ्लाईओवर तक डिवाइडर पर पेंटिंग कराई जा रही है। इसके अलावा बाबतपुर से नमो घाट ब्रिज तक पेड़ों और पुल पर फसाड लाइटिंग लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

सौंदर्यीकरण के ये कार्य पूरे होने के बाद एयरपोर्ट से नमो घाट तक का मार्ग रंगों और रोशनी से सजा नजर आएगा। एयर शो के दौरान शहर आने वाले लोगों को रास्ते में ही काशी की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और कलात्मक पहचान की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें