फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने मुलायम- अखिलेश को दी नसीहत, कांग्रेस पर बोला हमला

Thu, 26 Apr 2018 09:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने गुरुवार को वाराणसी के बाबतपुर एयपोर्ट पर कई मुद्दों पर पत्रकारों के सवाल का जवाब दिया। सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल गांधी के लोकतंत्र बचाओ रैली पर कहा कि जिन लोगों ने देश पर इमरजेंसी थोपी हो वो लोकतंत्र क्या बचाएंगे।
विज्ञापन


राहुल गांधी अपनी पार्टी का इतिहास पता कर लें। संविधान की धज्जियां कांग्रेस उड़ा रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री ने वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस को आइना दिखाया है।

उन्हें अपने बेटे को समझाना चाहिए जिसने 2017 में कांग्रेस से गठबंधन कर लिया है। वे कुछ कहते हैं और उनका बेटा कुछ और कहता है। पहले उन्हें बेटे को समझाना चाहिए।  मंत्री ने आजम खां के कार्यकाल में भर्तियों में घोटाले के सवाल पर कहा कि यह गंभीर विषय है एसआईटी जांच कर रही है।
विज्ञापन


रेणुका चौधरी के कास्टिंग काउच बयान पर कहा कि रेणुका जी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें कोई परेशानी है तो लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा चेयरमैन को बताना चाहिए था।

सलमान खुर्शीद के बयान पर कहा कि पार्टी की सच्चाई सामने लाई है। कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। कुशीनगर हादसे पर कहा कि मुख्यमंत्री खुद इसे देख रहे हैं। यह घटना दुखदायी है। विस्तृत कारणों का पता सरकार लगा रही है। सरकार इसे लेकर काफी गंभीर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें