फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बनेगा यूपी का पहला रूरल वीमेन टेक्नोलॉजी पार्क, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Mon, 16 Jul 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांसद रामचरित्र निषाद ने पार्क का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान को मूर्त रूप देने और ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के पहले रूरल वीमेन टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना होनी है। इसका संचालन साई इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन


मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद ने बनारस के बसनी में बन रहे टेक्नोलॉजी पार्क का निरीक्षण कर इसे जल्द संचालित करने का सुझाव दिया। पार्क बनने पर करीब 6500 महिलाएं लाभान्वित होंगी।

साई इंस्टीट्यूट के निदेशक अजय सिंह ने बताया कि यहां डिजाइनिंग, बेसिक कंप्यूटर, हेल्थ केयर एकाउंटिंग के साथ फल संरक्षण की ट्रेनिंग देकर महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


यही नहीं, उत्पादित सामानों को हुनर-ए-बनारस के पोर्टल से मार्केट भी दिया जाएगा। इस मौके पर सांसद के साथ उनके प्रतिनिधि डॉ. विजय पटेल, मीडिया प्रभारी अभिषेक राजूपत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें