उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित प्रथमा , पूर्व मध्यमा , उत्तर मध्यमा क्रमश: हाईस्कूल इंटर की परीक्षा आगामी 15 अप्रैल से प्रारंभ होकर 29 अप्रैल तक दोनों पालियों मे चलेंगी ।
प्रवेश पत्र का वितरण 10 अप्रैल से होगा। संबंधित छात्र-छात्राए विद्यालय से प्रवेश पत्र समय से प्राप्त कर परिक्षा में प्रतिभाग करे। यह जानकारी द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया के प्राचार्य डा. अरविंद राय ने दी है।
वहीं दूसरी ओर श्री तुलसी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हल्दी के प्रधानाचार्य सुनील द्विवेदी ने बताया कि प्रथम, तृतीय, पूर्व मध्यमा प्रथम, द्वितीय उत्तर मध्यमा प्रथम व द्वितीय का प्रयोगात्मक परीक्षा 15 अप्रैल को है।
18 अप्रैल से परीक्षा प्रारम्भ होगी। विद्यालय का केंद्र द्वाबा संस्कृत प्रचार्य समिति बैरिया में होना है। इसका प्रवेश पत्र विद्यालय से 10 से वितरण किया जाएगा।