फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अखिलेश यादव के साथ, 22 को लखनऊ में होगा सपा से गठबंधन का एलान

Fri, 03 Sep 2021 08:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद कुमार गोंड शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। शास्त्री घाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार पर हमला बोला। 
विज्ञापन
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद कुमार गोंड - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद कुमार गोंड उर्फ अरविंद गोंडवाना ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में वह सपा के साथ रहेंगे। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनवाएगी। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।  इसकी घोषणा आगामी 22 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले सम्मेलन में की जाएगी।  

विज्ञापन


शुक्रवार को वाराणसी के शास्त्री घाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद कुमार गोंड ने कहा कि सम्मेलन में 1857 की क्रांति के गोंडवाना समाज के नायक गोंड राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह, नीलांबर खरवार और पीतांबर खरवार को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं। 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बोले- यूपी में भाजपा की जीत निश्चित
 केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि कुछ चीजों का दाम बढ़ता है। कुछ चीजों का दाम घटता भी है। लेकिन, महंगाई का थोक सूचकांक हमारे नियंत्रण में है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक जीवंत राजनीतिक दल है। एक चुनाव खत्म होता है तो भाजपा दूसरे चुनाव की तैयारियों में जुट जाती है। 
विज्ञापन


भाजपा चुनाव को देखते हुए किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं करती है। हम उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। जनता से हमारा नियमित संवाद हो रहा है और हम अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में काशी की प्राचीन समय से एक अलग मान्यता रही है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें यहां आने का सुअवसर मिला है। अब तो यह हमारे प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र भी है। काशी आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है और जब भी अवसर मिलेगा सदैव आते रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें