फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Election Updates: बांसडीह में भाजपा प्रत्याशी आगबबूला, फेफना के कई गांवों में मतदान बहिष्कार

Thu, 03 Mar 2022 01:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले में छठवें चरण में बलिया नगर, बांसडीह, बेल्थरारोड, सिकंदरपुर, बैरिया और रसड़ा के लिए मतदान जारी है। 
विज्ञापन
फेफना के कई गांवों में मतदान बहिष्कार, मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले की सात विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह से मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक करीब 36 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इस बीच कई स्थानों पर सपा गठबंधन और भाजपा समर्थकों के बीच तनातनी की खबर सामने आई है। विधानसभा के असेगा में एक केंद्र के बाहर भाजपा के बस्ते पर सुभासपा नेता ने पोस्टर- झंडे आदि फाड़ दिए।

विज्ञापन


इसे लेकर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। बांसडीह से भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह भी मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे विपक्ष के समर्थकों को देख आगबबूला हो गईं। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आकर मोर्चा संभाला और माहौल को शांत कराया। केतकी सिंह ने बुथ पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है।

वहीं, सपा ने भाजपा प्रत्याशी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। फिलहाल मामला शांत है। कहीं से भी किसी हंगामे की खबर नहीं है। इधर, फेफना विधानसभा क्षेत्र के कर्ची ,परुआ, नरायनपुर और मिलकनवा ग्राम के मतदाताओं ने मतदान का पूर्ण बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन

कार्रवाई की चेतावनी पर उग्र हुए ग्रामीण

बलिया में मतदान के लिए लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
परुआ गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 151 और कर्ची स्थित मतदान केंद्र संख्या 150 व 151 पर मतदान के लिए सभी कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे लेकिन वोट करने कोई नहीं आया। इस बाबत सीडीओ और सीओ समेत अन्य उच्चाधिकारी पहुंच कर ग्रामीणों को काफी समझाया। कार्रवाई करने की धमकी भी दी लेकिन ग्रामीणों ने अपनी मांग पूरी नहीं होने तक मतदान करने से इनकार दिया। 
विज्ञापन

सीडीओ व सीओ ने उस स्थल को भी देखा जहां रेलवे लाइन पर समपार फाटक बनाने के लिए ग्रामीण आंदोलनरत हैं। ग्रामीणों ने सीडीओ को देख नारेबाजी करनी शुरू कर दी तो अधिकारी ने ग्रामीणों पर कारर्वाई  करने की धमकी दी। इस पर ग्रामीण और उग्र हो गए। उग्र ग्रामीणों को देख सीडीओ वहां से वापस चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें