राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बुधवार को दोपहर 12 बजे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह अंधरापुल स्थित होटल रेजेंसी में कार्यकर्ताओं संग बैठक भी करेंगे। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों सहित अन्य बिंदुओं पर वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करने के बाद शाम को एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।