सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम में एमएलसी एके शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी आमजनता से सुझाव मांग रही है। लोगों के सुझावों को पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल करेगी। बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य एके शर्मा ने यूपी को नंबर एक बनाने के लिए वाराणसी जिले व महानगर के व्यापारियों एवं बुद्धजीवियों से सुझाव मांगा।
सर्किट हाउस में आयोजित सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी एके शर्मा ने बैठक में कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। विगत चुनावों में प्रदेश की जनता ने जो अपना प्रेम और विश्वास पार्टी को दिया उसे देखते हुए भाजपा ने निर्णय लिया है कि हमारा घोषणापत्र हमारी जनता ही तय करेगी और जनता द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर ही भाजपा अपना घोषणापत्र को तैयार करेगी।
राजन बहल ने सुझाव दिया कि टैक्स का नियोजन शीघ्र हो, उद्योगों की सुरक्षा के प्रावधान, व्यापारिक बोर्ड का गठन हो। डा. सुनील मिश्र ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख आध्यात्मिक शहरों को सात्विक शहर घोषित करने, टैबलेट व लैपटॉप पाने वाले युवाओं को फ्री इंटरनेट प्रोवाइड करने और प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने सुझाव दिया कि तीर्थ पुरोहितों का संरक्षण, प्राथमिक पाठशालाओं में संस्कृत अनिवार्य किया जाए।
पढ़ेंः आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी: परखेंगे कोविड नियंत्रण की तैयारियां, 'रुद्राक्ष' में छात्र-छात्राओं को करेंगे लैपटॉप-टैबलेट वितरण