फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर की लेडी सिंघम के तबादले पर कुछ नहीं बोले यूपी के डीजीपी

Tue, 04 Jul 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सीओ श्रेष्ठा सिंह, डीजीपी सुलखान सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय दिखाई दे रहा है। पुलिस अपनी हनक कायम करने के साथ वारदातों के सटीक खुलासे में कामयाब हुई है। अपराधियों से प्रभावी तरीके से निबटा जा रहा है।
विज्ञापन


बिजनौर में दरोगा सहजोर सिंह की गला काटकर की गई हत्या के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमें लगी हुई हैं। आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे। वहीं, बुलंदशहर में भाजपा नेता की बाइक का चालान करने के बाद चर्चा में आईं सीओ श्रेष्ठा सिंह का बहराइच तबादला किए जाने संबंधी सवाल पर डीजीपी ने कोई जवाब नहीं दिया।

डीजीपी सोमवार को आयुक्त सभागार में बैठक के बाद कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। डीजीपी ने कहा कि अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग प्रशासनिक आधार पर होते हैं और इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाती है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के तबादले के लिए नई पालिसी पर काम चल रहा है। कोई अधिकारी यह नहीं कह सकता है कि उसे किसी जगह तैनाती के थोड़े समय बाद ही फिर तबादला हो गया।

डीजीपी ने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर कहीं फोर्स की कमी नहीं है। जो भी जिले संवेदनशील या अति संवेदनशील श्रेणी के हैं, आगामी त्योहारों के दौरान वहां पुलिस के अलावा पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें