फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP College PhD Admission: पहली बार बिना प्रवेश परीक्षा 222 सीटों पर पीएचडी में दाखिला, एक मई से होगा आवेदन

Tue, 29 Apr 2025 11:16 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP College PhD Admission: यूपी कॉलेज में बिना प्रवेश परीक्षा के 222 सीटों पर पीएचडी में दाखिला मिलेगा। इसके लिए अभ्यर्थी एक मई से 31 मई तक आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
UP College Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी कॉलेज में बिना किसी लिखित शोध प्रवेश परीक्षा (रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट) के 222 सीटों पर पीएचडी में दाखिला मिलेगा। एक मई से 31 मई तक आवेदन दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकेगा। महाविद्यालय स्तर से रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट नहीं होगा। हालांकि, जून में साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन


उदय प्रताप कॉलेज की वेबसाइट https://upcollege.ac.in/entrance/session2526 पर जाकर अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से पीएचडी कोर्स के संचालन का पूरा अधिकार दे दिया गया है। सत्र 2024-25 से लेकर सत्र 2032-33 तक स्वायत्तता दी गई है। इसके बाद शोध कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया गया। 

जून में होगी आवेदन पत्रों की जांच

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद आईसीएआर और अन्य संस्थाओं के जेआरएफ व नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य) पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। जून में आवेदन पत्रों की जांच शुरू होगी। इसके बाद शोध में प्रवेश के लिए साक्षात्कार आयोजित कराए जाएंगे।
विज्ञापन

अभी तक बन सकते थे सिर्फ गाइड

प्राचार्य प्रो. सिंह ने कहा कि अभी तक यूपी कॉलेज से सिर्फ गाइड ही चुने जाते थे, जबकि पीएचडी की पूरी प्रक्रिया विद्यापीठ में ही पूरी होती थी। लेकिन, पिछले साल दिसंबर में पीएचडी कार्यक्रम के तहत शोध निर्देशक नियुक्त करने की घोषणा की गई। प्रवेश परीक्षा कराने, कोर्स वर्क, शोध प्रबंध जमा कराने और मूल्यांकन से शोध मौखिकी तक की प्रक्रिया अब यूपी कॉलेज में ही पूरी होगी। यूपी कॉलेज को यूजीसी रेगुलेशन 2023 का पालन करना होगा। महाविद्यालयों के स्वायत्तता और स्वायत्त कॉलेजों के मानकों के रखरखाव संबंधी उपाय को भी मानना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें