छात्रों ने राज्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के यूपी कॉलेज में सचिव की बर्खास्तगी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। रविवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र पभार रविन्द्र जायसवाल के आश्वासन के बाद भी छात्र धरने पर बैठे हैं।
रविवार को राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल छात्रों से मिलने पहुंचे। उन्होंने छात्रों की समस्या को सुना और जल्द ही समस्या दूर करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि मुख्यमंत्री ने आपके ज्ञापन का संज्ञान लिया है। जल्द ही समिति का गठन करके पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
इस पर छात्र नेताओं ने कहा कि जब तक सचिव की बर्खास्तगी नहीं हो जाती और उनको लिखित में कोई आदेश नहीं मिलेगा, वह धरना समाप्त नहीं करेंगे।