फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूपी कॉलेज में 27 अप्रैल से सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी कालेज में रविवार को देर शाम सत्र 2025–26 (जनवरी–जून) की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्राचार्य प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार स्नातक और परास्नातक कक्षाओं की परीक्षाएं 27 अप्रैल से शुरू होंगी, जो 28 मई तक संचालित होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 7:30 से 10:00 बजे तक और दूसरी पाली 11:00 से 1:30 बजे तक होगी। प्राचार्य प्रो. सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथि और समय के अनुसार परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें