फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीवासियों ध्यान दें: गिलट बाजार पुलिस चौकी से यूपी कॉलेज मार्ग हुआ वन-वे, यहां जानें- क्या है नई व्यवस्था

Wed, 18 Dec 2024 11:13 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के गिलट बाजार चौराहे पर यातायात का दबाव कम करने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। गिलट बाजार पुलिस चौकी से यूपी कॉलेज मार्ग वन-वे हो गया है। 
विज्ञापन
यूपी कॉलेज रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के गिलट बाजार चौराहे पर यातायात का दबाव कम करन के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। मंगलवार से अब गिलट बाजार पुलिस चौकी से यूपी कॉलेज जाने वाले मार्ग को वन-वे कर दिया गया। अब गिलट बाजार पुलिस चौकी से यूपी कॉलेज की ओर वाहन जा सकेंगे। यूपी कॉलेज की ओर से वही वाहन गिलट बाजार पुलिस चौकी की ओर जा सकेंगे, जिनके घर उस क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
फुलवरिया फोरलेन पर आवागमन के साथ ही तरना की ओर से बसों के शहर में आने के कारण गिलट बाजार चौराहे पर यातायात का अतिरिक्त दबाव रहता है। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि गिलट बाजार चौराहे पर यातायात का दबाव कम करने के लिए गिलट बाजार पुलिस चौकी से यूपी कॉलेज मार्ग को वन-वे किया गया है। 

ये है नई व्यवस्था
नई व्यवस्था के तहत यूपी कॉलेज की ओर से आने वाले वाहन लक्ष्मणपुर मोड़ से दाएं घूमकर शुद्धीपुर बाईपास की ओर निकलेंगे। जिन वाहनों को यूपी कॉलेज की ओर से गिलट बाजार आना है, वह भोजूबीर तिराहा से यू-टर्न लेकर आएंगे। इस व्यवस्था का अच्छा और सकारात्मक असर गिलट बाजार चौराहे की यातायात व्यवस्था पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें