आईसीएआर ने 2017 में सभी कृषि महाविद्यालय और संस्थानों के लिए एक्रिडेशन कराना अनिवार्य कर दिया था। यूपी कॉलेज में इतना बड़ा कृषि विज्ञान का सेक्टर है लेकिन मान्यता लेने में देरी हुई। पिछले साल के यहां पास आउट हुए छात्र आईसीएआर के रिसर्च एंट्रेंस में नहीं बैठ पाए थे। जिसे लेकर छात्रों ने काफी हंगामा किया था। मालूम हो कि आईसीएआर देश की सबसे बड़ी कृषि नियामक संस्था है। वहीं देश भर में इसके रिसर्च स्कॉलर काम करते हैं।